प्रधान पति को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, सैंकड़ों ग्रामीणों संग पीड़ित परिवार का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
-
उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव के दबंगों ने खेत से लौटते समय गांव के रहने वाले गौरव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो होने के बाद भी पुलिस उल्टा पीड़ित परिवार पर ही दबाव बना रही है। और आरोपियों को संरक्षण दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला गांव के प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते हुआ है। पीड़ित परिवार ने गांव के प्रधान समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
लोगों ने एसएसपी से मामले में जल्द न्याय की मांग की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोगों ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

