HomeCRIME NEWSसरधना: घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस नहीं कर...

सरधना: घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना के सलावा गांव में बीते दिनों घर में घुसकर मारपीट और बाहर अवैध हथियारों से फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि, फायरिंग करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। अब पीड़ित पक्ष ने जान को खतरा बताते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कुलदीप ने सीओ संजय जायसवाल को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान उसने बताया कि, बीते दिनों गांव के ही दबंग लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर उसकी मां के साथ मारपीट की थी। जबकि, कुछ दिन बाद ही आरोपी पक्ष में एक शादी थी। घुड़चढ़ी के दौरान आरोपियों ने उनके घर के बाहर रुककर अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग भी की थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको लेकर उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ितों ने सीओ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts