Friday, April 25, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: ममता बनर्जी का पुतला फूंक रहे लोगों से पुलिस की...

Meerut News: ममता बनर्जी का पुतला फूंक रहे लोगों से पुलिस की झड़प


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बंगाल में हो रही हिंसा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका और ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन पूतला फूंकने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुतला फूंक रहे सदस्यों से पूतला छिनने की कोशिश की, लेकिन भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के सदस्य पुतला फूंककर ही माने। लेकिन इसके बाद पुलिस पुतला फूंक रहे सदस्यों को सिविल लाइन थाने ले गई।

दरअसल, इमामों की एक सभा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, योगी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। वह सबसे बड़े भोगी (भौतिकवादी) हैं। महाकुंभ में कई लोगों की जान चली गई। यूपी में मुठभेड़ में कई लोग मारे गए।

योगी लोगों को रैलियां तक नहीं निकालने देते हैं। मगर पश्चिम बंगाल में बहुत आजादी है। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के सदस्य शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। लेकिन जब इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पुतला जलाने का विरोध किया। लेकिन सदस्यों ने जबरदस्ती पुतले में आग लगा दी।
इसके बाद पुलिस और पुतला फूंक रहे लोगों के बीच में तीखी नोक झोक होते हुए झड़प हो गई और पुतला फूंक रहे लोग पुतला लेकर भागने लगे।

वहीं, पुलिसकर्मी भी पुतला पहुंचने वालों के पीछे भागते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पुतला फूंक रहे लोगों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments