Homeदेशमध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया...

मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

-

  • मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा
  • 14 लोगों की मौत, 20 लोग घायल 
  • हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
  • सीएम मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा।

मध्य प्रदेश: डिंडौरी में बुधवार रात बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार डिंडौरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 20 लोग घायल हैं। यह हादसा बुधवार (28 फरवरी) रात शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़झर घाट पर हुआ। आसपास के लोगों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

इस हादसे की खबर मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के ऑफिस (PMO) की तरफ से सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा गया, “मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

 

सीएम मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस हादसे के बाद दुख जताया

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस हादसे के बाद दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, डिंडौरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी डिंडौरी पहुंच चुकी हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मप्र में सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मप्र में सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मप्र में सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

 

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डिंडोरी सड़क हादसे पर जताया दुख

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डिंडोरी सड़क हादसे पर जताया दुख

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और समर्थन मिले।”

 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर लिखा, डिंडौरी सड़क हादसे का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/madhya-pradesh-horrific-road-accident-in-dindori-14-people-died-many-injured/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts