HomeTrendingDGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक, CDS, NSA...

DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक, CDS, NSA और तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचे

-


एजेंसी, नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज दोनों देशों के DGMO हॉटलाइन के जरिए एक दूसरे से बातचीत करेंगे। दोनों देशों की ओर से शांति की पहल की जा सकती है।

भारत-पाकिस्तान के DGMO की दोपहर 12 बजे होगी बात

दोनों देशों के DGMO की दोपहर 12 बजे हॉटलाइन पर बात होगी, जिसमें शांति कायम रखने पर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा भारत की तरफ से सीजफायर उल्लंघन पर भी सवाल पूछा जा सकता है।

 

हाई लेवल मीटिंग। (फाइल फोटो)

 

पीएम मोदी के साथ तीनों सेना प्रमुखों की हाई लेवल बैठक

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज दोनों देशों के डीजीएमओ बातचीत करेंगे। इस बातचीत से पहले प्रधानमंत्री आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हैं। बैठक में सीजफायर को लेकर चर्चा होगी।

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के एलान के बाद बॉर्डर पर शांति है। आज दोनों देशों के डीजीएमओ इस सीजफायर को लेकर बातचीत करेंगे। इससे बातचीत से पहले प्रधानमंत्री आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

राजनाथ सिंह और डोभाल भी पहुंचे

सीजफायर और डीजीएमओ की बातचीत को लेकर हो रही इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts