Homeदेशलगातार भारी बारिश से बिगड़े हालात पर पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों,...

लगातार भारी बारिश से बिगड़े हालात पर पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से की बात

-

लगातार भारी बारिश से बिगड़े हालात पर पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से की बात


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

 

नई दिल्ली: देशभर में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कई राज्यों में बाढ़ जैसे गंभीर हालत हो रहे है तो वहीं दर्जनों मार्ग अवरुध हो गए है। वहीं इस बीच, पीएम मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालात का जायजा लिया है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से बात की है। पीएमओ ने इस बारे में जानकारी दी है।

दरअसल पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।

ट्वीट में आगे बताया कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts