Homepolitics newsराम मंदिर और पिछड़ों के लिए कल्‍याण सिंह के सपनों को प्रधानमंत्री...

राम मंदिर और पिछड़ों के लिए कल्‍याण सिंह के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया: मंत्री अमित शाह

-

राम मंदिर और पिछड़ों के लिए कल्‍याण सिंह के सपनों को पीएम मोदी ने पूरा किया: मंत्री अमित शाह

मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए


अलीगढ़ (उप्र), (भाषा)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिछड़ों, गरीबों के कल्याण और राम मंदिर निर्माण के बाबूजी (कल्याण सिंह) के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूरा किया है।

सोमवार को यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा ”जब बाबूजी उप्र के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति दी, गरीब कल्‍याण के भाजपा के विचार को जमीन पर उतारा और सामाजिक सद्भाव बिगाड़े बगैर पिछड़े समाज के लोगों के कल्याण को अपना लक्ष्य बनाया। मुझे खुशी है कि जो शुरुआत बाबूजी करके गये थे, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उसे पूरा किया।’’

अमित शाह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा ‘‘दिल्‍ली से आज एक ही काम के लिए आया हूं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, राम भक्‍त और पिछड़ों के कल्‍याण के लिए उप्र में कार्यक्रम शुरू करने वाले कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि देने आया हूं।’’ उन्होंने कहा ‘‘सभी लोगों के जीवन में कुछ पल आते हैं, जो उस व्‍यक्ति का परिचय करा देते हैं।
बाबूजी के जीवन में ऐसे पल आए। राम भक्तों का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा। लोगों ने दबाव बनाया कि गोलियां चलाकर कारसेवकों को रोका जाए। बाबूजी ने उस पल निर्णय लिया – मैं गोली नहीं चलाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री पद त्याग दूंगा।’’

मंत्री अमित शाह ने कहा ‘‘आज हम सबको आनन्‍द है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 के शुरू में रामलला साढ़े पांच सौ साल बाद अपने निज घर के अंदर, अपने भव्य मंदिर में बिराजेंगे। उस दिन दुनिया भर के राम भक्तों में संतोष और गौरव का भाव आएगा।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटों पर जीत का रिकार्ड तोड़कर 80 सीटों पर कमल खिलाया जाएगा? उन्होंने कहा ‘‘अगर ऐसा होता है तो बाबूजी को इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती।’’

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts