नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब परिचालन में आ गए। यह देश का इकलौता रूट है जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगी जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।



