Homeदेशमहिला हस्तियों को पीएम ने किया सम्मानित

महिला हस्तियों को पीएम ने किया सम्मानित

-

  • पीएम मोदी ने महिला हस्तियों को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत मंडपम में मैथली ठाकुर, जया किशोरी सहित कई युवा हस्तियों को राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत वर्ष पुरस्कार दिया। वहीं, उन्होंने जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ड्रू हिक्स को भी सम्मानित किया। उन्होंने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गेमिंग श्रेणी में निश्चय को सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस क्रिएटर का पुरस्कार अंकित बैयानपुरिया को मिला। पीएम मोदी ने शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार नमन देशमुख को दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि जब समय बदलता है, जब नए युग की शुरूआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्वों को पूरा कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आप वो लोग हैं जिन्होंने अपने लिए जगह बनाई है और यही कारण है कि आप भारत मंडपम में हैं। यही वह जगह है जहां जी-20 का आयोजन किया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts