Homeन्यूज़Meerut News: गैंग रेप मामले में कार्रवाई न होने पर किया एसएसपी...

Meerut News: गैंग रेप मामले में कार्रवाई न होने पर किया एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली युवती के साथ गैंग रेप प्रकरण में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने शनिवार को भी एसएसपी आॅफिस पर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का आरोप था कि वह कार्यवाही को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। लेकिन आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की जा रही पीड़ित परिवार ने मामले में कार्यवाही न होने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ने वाली एक युवती के साथ कार सवार दो युवकों ने रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो अपने एक साथी को दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने युवती को उसका वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने भी युवती के साथ रेप किया।

जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिवार वाले उसे थाने लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिवार के लोग तभी से कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

शुक्रवार को भी पीड़ित परिवार ने एसएसपी आॅफिस पहुंचकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन गंगा स्नान की छुट्टी के चलते उन्हें अधिकारी नहीं मिल पाए थे। शनिवार को फिर पीड़ित परिवार एसएसपी आॅफिस पहुंच गया और कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

पीड़ित परिवार एसएसपी आॅफिस पर मीडिया कर्मियों से बात कर ही रहा था, तभी आरोपी पक्ष भी एसएसपी आॅफिस पहुंच गया। आरोपी पक्ष ने मामले को झूठा बताते हुए रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts