Homeउत्तर प्रदेशMeerutसूरज की तपिश और लू से बेहाल रहे लोग

सूरज की तपिश और लू से बेहाल रहे लोग

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन व रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। सूरज की तपिश व दोपहर में चल रही लू हाल बेहाल कर रही है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया।

गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने लगती है, वहीं दोपहर के समय में लू के थपेड़े हाल बेहाल कर रहे है। मौसम में बदलाव के फिलहाल कोई संकेत नहीं है। अभी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। बुधवार को दिन का तापमान बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। रात में भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। दिन व रात में प्रचंड गर्मी से शहरवासी परेशान है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी राहत के आसार नहीं है। तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। दिन में लू का प्रकोप परेशान करेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमानइ 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, तापमान में वृद्धि के साथ शहर का एक्यूआई स्तर भी बढ़ गया है।

 

बुधवार को एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचकर 215 पहुंच गया। जयभीमनगर सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां एक्यूआई का स्तर 273 दर्ज किया गया। गंगानगर में 181, पल्लवपुरम में 190, दिल्ली रोड 195, बेगमपुल 222 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts