Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कंपकंपाए लोग

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कंपकंपाए लोग

-

– पूरे वेस्ट यूपी में ठंड का सितम जारी, सूरज पर हावी हुए बादल और धुंध।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी ठंड से कंपकंपा रहा है। हालांकि, एक्यूआई के स्तर में सुधार देखा जा रहा है। लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंड अब जनजीवन अस्त-व्यस्त करता दिखाई दे रहा है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

शुक्रवार सुबह से बिगड़ा मौसम का मिजाज चौथे दिन सोमवार को भी बहुत अच्छा नहीं हो सका। सोमवार दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप तो दिखाई दी, लेकिन कोहरे की घनी चादर ने सूरज को फिर से ढक लिया। पहाड़ों से पहुंच रही बफीर्ली हवाओं से दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई। मेरठ में सर्द हवाओं के साथ-साथ सर्द दिन की भी स्थितियां बनी हुई हैं। एक जनवरी तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में सर्द दिन एवं सर्द हवाएं के साथ कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा। हालांकि, दो जनवरी से ना केवल मौसम साफ होने की उम्मीद है, बल्कि दिन में धूप भी दस्तक देगी। दिन-रात के तापमान में सुधार का क्रम भी शुरू होगा। सात जनवरी से एक बार फिर सर्द हवाएं मैदानों को कंपाएंगी।

सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही सर्दी का सितम जारी रहा। हवा चलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। कोहरा और पाला भी पड़ेगा। मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। जिसके चलते दिनभर ठंड का अहसास होता रहा। हवा चलने से ठंड ओर बढ़ गई।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड ओर ज्यादा बढ़ेगी। कोहरे का भी असर रहेगा। वहीं, मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, हवा चलने से प्रदूषण का स्तर घटा हुआ है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts