spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकलक्ट्रेट में दीवारों पर चढ़कर निकले लोग

कलक्ट्रेट में दीवारों पर चढ़कर निकले लोग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरकारी दफ्तरों में जलभराव की स्थिति ये रही कि कलक्ट्रेट में लोग दीवारों पर चढ़कर आते-जाते नजर आए। वहीं एसएसपी आॅफिस में भी हर बार की तरह जलभराव साफ दिखाई दिया। लेकिन अभी तक नगर निगम इन दोनों सबसे व्यस्त दफ्तरों से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कर पाया है।

यहां हुआ जलभराव: 50 मिनट तक हुई तेज बरसात ने एकबार फिर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। जल निकासी जगह-जगह बाधित होने से नाले उफन गए। शास्त्रीनगर-जयदेवी नगर के हालात बिगड़ गए। यहां सड़कों पर भीषण जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया। नौचंदी थाने में भी बरसात का पानी भर गया। सिविल लाइंस, बुढ़ाना गेट, सूरजकुंड, जेलचुंगी, मंगलपांडे नगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार में तेज बरसात हुई।

शास्त्रीनगर नई सड़क के नाले की पुलिया में कचरा जमा होने से नाला उफन गया। देखते ही देखते नई सड़क झील सी बन गई। घुटनों तक पानी भरने से सड़क से आवागमन कुछ देर के लिए थम गया। यही हालात आवास विकास परिषद वाली रोड के रहे। जयदेवी नगर में गोल मंदिर वाली रोड पर भी जलभराव हुआ। यहां भी नाला चोक होने से समस्या बनी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts