– बड़ौत में एक होटल के अंदर हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, दोनों गिरफ्तार।
बागपत। बिनौली क्षेत्र में कपड़े दिलाने के बहाने एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ पंचायत सहायक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्रा की मां ने बताया कि शनिवार सुबह पंचायत सहायक विपिन और उसके दोस्त रविंद्र ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को फोन कर बुलाया। वे उसे कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बड़ौत ले गए। उनकी बेटी को को बहला-फुसलाकर बड़ौत के एक होटल में ले जाया गया था।
आरोप है कि वहां एक होटल में दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर लौटने पर बेटी ने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इंस्पेक्टर बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया पंचायत सहायक विपिन और रविंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए बागपत भेजा गया है।

