HomeCRIME NEWSमेरठ में मामूली बात पर युवक की दर्दनाक हत्या

मेरठ में मामूली बात पर युवक की दर्दनाक हत्या

-

  • मामूली बात पर युवक की दर्दनाक हत्या
  • एक गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मामूली बात पर युवक की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है बताया गया परतापुर थाना क्षेत्र उद्योग पुरम स्थित स्पोर्ट्स फैक्ट्री में काम करने वाले विशेष समुदाय के युवक की उसी के साथी ने चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल परतापुर थाना क्षेत्र 60 फूटा इंदिरापुरम स्थित किराए के मकान में रहने वाला इश्तियाक 19 वर्ष उद्योग पुरम स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को इश्तियाक की साथ में काम करने वाले आशु जाटव से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य लोगों ने दोनों का बीच बचाव कर दिया।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गुरुवार देर रात्रि इंदिरापुरम के रहने वाले आशु जाटव ने इश्तियाक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। चाकू दिल के पास लगने के कारण इश्तियाक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मृतक के परिवार वालों का कहना है कि आशु के साथ और भी कुछ अन्य आरोपी मौजूद थे पुलिस आशु से उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

वही मामला दो समुदाय का होने के चलते घटनास्थल पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है और पुलिस घटनास्थल पर नजर बनाए हुए हैं।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts