HomeAccident NewsSambhal Accident: पीएसी हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Sambhal Accident: पीएसी हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

-

– अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा

संभल। नखासा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। पीएसी की 24वीं वाहिनी की एफ कंपनी में तैनात हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। 59 वर्षीय विजयपाल सिंह सिंहपुरसानी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी शहर में चल रही थी और उनकी कंपनी मनोकामना मंदिर में ठहरी हुई थी। मंगलवार शाम को वह बाइक से सामान लेने निकले थे। इसी दौरान यशोदा चौराहा से तुलसी पैलेस के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल विजयपाल को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया।

मुरादाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया। मृतक के पार्थिव शरीर को पहले पीएसी लाइन मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विनोद और बेटे मोहित चाहल समेत सभी परिजन शोक में डूबे हैं। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts