Homeउत्तर प्रदेशMeerutरातों-रात कारनामा: जागृति विहार की सड़क पर खड़ा कर दिया पक्का मकान,...

रातों-रात कारनामा: जागृति विहार की सड़क पर खड़ा कर दिया पक्का मकान, सुबह उठकर दंग रह गए लोग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-6 में ऐसा चमत्कार दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग सुबह दंग रह गए। इलाके के रहने वाले अरविंद ने सड़क विवाद के बीच रातों-रात सड़क पर ही एक पक्का मकान खड़ा कर दिया। सुबह जब लोग बाहर निकले, तो देखा कि जहाँ कल तक सड़क थी, वहां अब पूरा बना-बनाया मकान खड़ा है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, अरविंद और नगर निगम के बीच लंबे समय से जमीन और सड़क की चौड़ाई को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार देर रात अरविंद ने मजदूर बुलाकर सड़क के बीचों-बीच नींव खोदी, दीवारें खड़ी कीं और देखते ही देखते रात में पक्का मकान खड़ा कर दिया। सुबह लोग जब बाहर निकले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि सड़क पर बने मकान का निर्माण महज कुछ घंटों में किया गया था। आसपास के लोगों में गुस्सा भी है और हैरानी भी।मकान मालिक अरविंद का कहना है “जमीन मेरी है… अब घर भी तैयार है। जिसके पास आपत्ति है, वह सबूत लेकर आए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान की पूरी जमीन करने को लेकर अरविंद का काफी समय से नगर निगम से विवाद चल रहा था लेकिन अब नगर निगम और अरविंद की लड़ाई के कारण पूरी तरह रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे आवाजाही ठप हो गई है। मामले की सूचना नगर निगम और पुलिस को दे दी गई है। अधिकारियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इलाके में अब माहौल तनावपूर्ण है और लोगों में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर रातों-रात सड़क पर मकान बन कैसे गया.

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts