spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorरामगंगा क्षेत्र में ऊदबिलाव, मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए दिखे

रामगंगा क्षेत्र में ऊदबिलाव, मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए दिखे

-


बिजनौर। जलीय जीवों की गणना चल रही है। कालागढ़ की रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्र में ऊदबिलाव, मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए दिखे। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में तीन दिवसीय जलीय जीवों की गणना का कार्य चल रहा है। तीसरे दिन वन विभाग की दो टीमों ने लकड़घाट, रामगंगा बांध एवं सैडिल बांध क्षेत्र में जलीय जीवों की गणना की। उपप्रभागीय वन अधिकारी डा. शालिनी जोशी और वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि नदी में जलीय जीवों के दर्शन हुए हैं। नदी के तट पर मगरमच्छ और घड़ियाल धूप सेंकते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा ऊदबिलाव और कछुए भी दिखे। इसका विवरण उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद गणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts