HomeCRIME NEWSमंदिर में किशोरी से छेड़छाड़, सेवादार को बेरहमी से पीटा

मंदिर में किशोरी से छेड़छाड़, सेवादार को बेरहमी से पीटा

-

भीड़ ने लात-घूंसे और डंडे-बेल्ट से मारा, हालत गंभीर, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। काली माता मंदिर परिसर में किशोरी के साथ सेवादार के पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसे मंदिर परिसर में ही जमीन पर गिराकर बड़ी बुरी तरह से पीट दिया। लात-घूंसों के साथ थप्पड़, डंडे और बेल्ट तक चलाए गए। आरोपित युवक मंदिर के अंदर साफ सफाई का काम किया करता था।

मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट करने वालों में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें किशोरी के अंकित,मोनू, चेचेरे भाई है। सचिन मोनू का दोस्त है सुनील की गिरफ्तारी हुई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बामनहेड़ी निवासी सतेंद्र (22) 3 महीने से गौशाला रोड स्थित काली माता मंदिर में साफ-सफाई का काम कर रहा था। किशोरी का घर मंदिर के बगल में ही है। वह अक्सर मंदिर में आती थी जहां उसकी बातचीत सेवादार से हुआ करती थी। वहीं सोमवार शाम करीब 6 बजे सतेंद्र को किशोरी के साथ मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। युवक के पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

सतेंद्र को किशोरी के साथ मंदिर परिसर में परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया था। युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सतेंद्र जमीन पर पड़ा दिखाई देता है और कई लोग उसे घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हाथ-पैर से मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि डंडे और बेल्ट का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोग युवक के कृत्य को लेकर गुस्सा जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं।

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले। घटना के बाद इलाके में भीड़ की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

दूसरी तरफ किशोरी के पिता ने भी पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में लिखा है कि युवक की उनकी बेटी पर काफी समय से गलत नियत थी। वह उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। और अब उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उन्होंने बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने और सतेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब किशोरी के परिजनों की शिकायत, युवक के खिलाफ लगाए गए आरोप और मंदिर परिसर में हुई मारपीट तीनों पहलुओं की जांच कर रही है।

एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रात करीब 11 बजे बताया कि युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिटाई में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts