– खटीक समाज मेरठ समिति की बैठक में संगठन को दिया गया विस्तार।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। खटीक समाज मेरठ समिति द्वारा बेगम पुल स्थित श्री प्लाजा कंपलेक्स मे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें खटीक समाज की समिति का गठन की जानकारी दी गई। इस दौरान समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

खटीक समाज मेरठ समिति के सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। खटीक समाज समिति के संरक्षक पंकज खटीक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हमारा उद्देश्य खटीक समाज को एकत्रित करना और समाज में भाईचारा स्थापित करने के साथ ही इसके लिए काम में हिस्सा बनना है। उन्होंने समिति के उद्देश्यों की जानकारी पत्रकारों को दी।
खटीक समाज समिति के अध्यक्ष नीरज खटीक ने इस दौरान कहा कि खटीक समाज के लोगों के परिवार के बच्चों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समाज के गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए धनराशि दिलाने का काम समिति द्वारा किया जाएगा। सभी कार्यकतार्ओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।
इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और खटीम समाज के लोग मौजूद रहे। इन कार्यकर्ता को दी गई जिम्मेदारी संरक्षक कमल खटीक, उपाध्यक्ष कुक्कू खटीक, उपाध्यक्ष कपिल खटीक, उपाध्यक्ष राजेंद्र खटीक, महामंत्री सुधीर खटीक, संगठन मंत्री कारन खटीक, मंत्री सुनील खटीक, मंत्री निपुल खटीक, मंत्री लाल सिंह खटीक,मंत्री गौरव खटीक और कृष्ण खटीक मौजूद रहे।

