Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरे आदर्श हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: अरुण गोविल

मेरे आदर्श हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: अरुण गोविल

-

  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेरठ सांसद ने पत्नी सहित रखा निर्जला-व्रत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए आज सपत्नीक निर्जला व्रत रखा है। अरुण गोविल उनकी पत्नी श्रीलेखा दोनों आज पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। इसके चलते दोनों पति, पत्नी ने जोड़े से निर्जल व्रत किया है।

सुबह सुबह सांसद गोविल मंशा देवी मंदिर में हवन, पूजन करने पहुंचे। जहां उन्होंने देवी का पूजन किया। साथ ही पौधा लगाया। यहां प्रसाद वितरण किया। इसके बाद वो मेडिकल कॉलेज में युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में पहुंचे। जहां युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद वह भाजपा महानगर टीम के साथ लाइव प्रसारण में जुड़े। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मौहम्मद, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, हर्ष गोयल, सहित तमाम भाजपा के लोग मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts