HomeTrendingसहसपुर में एक गुलदार पिंजरे में फंसा

सहसपुर में एक गुलदार पिंजरे में फंसा

-

कई दिन से दहशतजदा ग्रामीणों ने ली राहत, दूसरे गुलदार की तलाश जारी


बिजनौर। सहसपुर देहात क्षेत्र में कई दिनों से दहशत फैला रहे एक गुलदार को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़ लिया है। गुरजीत सिंह के खेत के सामने लगाए गए पिंजरे में देर रात करीब 12 बजे यह गुलदार फंसा। इस घटना से ग्रामीणों और डेरे पर रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गुरजीत सिंह के खेत के सामने पिंजरा लगाया था। गुलदार को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में विशेष व्यवस्था की गई थी। देर रात करीब 12 बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को सूचित किया।

सरदार गुरजीत सिंह ने बताया कि पिछली रात एक गुलदार हरजिंदर सिंह के डेरे के पास देखा गया था, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। गुलदार के लगातार दिखाई देने से डेरों पर रहने वाले लोगों में भय का माहौल था। इसके बाद कल्लू, हरजिंदर सिंह और गुरजीत सिंह ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी।

गुरजीत सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने क्षेत्र में दो गुलदार देखे थे। इनमें से एक गुलदार तो पिंजरे में पकड़ा गया है, लेकिन दूसरा गुलदार अभी भी क्षेत्र में मौजूद है। इस कारण ग्रामीणों का भय पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से दूसरे गुलदार को भी जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि डेरों पर रहने वाले परिवार सुरक्षित रह सकें। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts