HomeTrendingजल चढ़ाने जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत

जल चढ़ाने जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत

-

बाइक से पति संग मंदिर जा रही थी, नीचे गिरने के बाद गाड़ी ने कुचला


मुरादाबाद। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए मंदिर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे मुंडापांडे थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कोसी पुल के पास हुआ।

महिला बाइक से अचानक गिर गई। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मुंडापांडे थाना क्षेत्र के नबाबपुरा गांव निवासी अंकित अपनी पत्नी गीता (22) और बहन के साथ बाइक से रामपुर के पंजाबनगर स्थित शिव मंदिर जा रहा था। तीनों भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए निकले थे।

सुबह करीब 8 बजे कोसी पुल के पास बाइक पर बीच में बैठी गीता अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। वह संभल पाती, इससे पहले पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गीता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts