Homeउत्तर प्रदेशMeerutरामकिशन एग्री इनोवेट का भव्य संस्थापक दिवस समारोह सम्पन्न

रामकिशन एग्री इनोवेट का भव्य संस्थापक दिवस समारोह सम्पन्न

-

300–350 किसानों एवं डीलरों की मौजूदगी
32 कृषि यंत्रों की मौके पर बुकिंग


मेरठ। ग्राम अरीफपुर सरावनी स्थित रामकिशन एग्री इनोवेट प्राइवेट लिमिटेड का भव्य संस्थापक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में लगभग 300–350 किसान एवं डीलर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कंपनी के कृषि यंत्रों में विशेष रुचि दिखाई और मौके पर ही 32 कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई।

समारोह के दौरान किसानों एवं डीलरों को कंपनी की आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, अत्याधुनिक मशीनरी एवं उत्पादन प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर मिला। विशेष रूप से रोबोटिक वेल्डिंग तकनीक ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने पहली बार कृषि यंत्र निर्माण में इस तरह की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होते देखा है।

किसानों का कहना था कि रामकिशन एग्री इनोवेट प्राइवेट लिमिटेड आधुनिक तकनीक और बेहतर निर्माण गुणवत्ता के साथ उत्तर प्रदेश की सबसे भव्य कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों में अपनी अलग पहचान बना रही है। किसानों ने कंपनी की रोबोटिक वेल्डिंग एवं अत्याधुनिक मशीनों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से तैयार कृषि यंत्रों की गुणवत्ता और फिनिशिंग बेहतर दिखाई देती है।

कंपनी के संस्थापक श्री संकेत जिंदल जी ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से निर्मित बेहतर, मजबूत और विश्वसनीय कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है। किसानों का विश्वास और उनका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में रामकिशन एग्री इनोवेट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बनाए।

संस्थापक दिवस के अवसर पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए 5 प्रतिशत विशेष छूट एवं लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार टिलर, द्वितीय पुरस्कार स्प्रे मशीन, तृतीय पुरस्कार टूल किट तथा 10 अन्य विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर दिए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में किसानों एवं डीलरों की भारी उपस्थिति और 32 कृषि यंत्रों की मौके पर हुई बुकिंग को कंपनी के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक माना गया। कंपनी प्रबंधन ने सभी किसानों, डीलरों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts