Homeउत्तर प्रदेशMeerutकूड़ा गाड़ी की चपेट में आए वृद्धा की मौत, हंगामा

कूड़ा गाड़ी की चपेट में आए वृद्धा की मौत, हंगामा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। घर के बाहर झाडू लगा रही वृद्धा को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने चपेट में ले लिया। घटना मेंं वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, गुस्साएं परिजनों ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए जमकर हंगामा किया।

घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है यहां में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के चालक की लापरवाही से घर के बाहर झाडू लगा रही एक वृद्धा की जान चली गई। अहमदनगर वार्ड नंबर 84 में एक दिन पहले सुबह करीब 8 बजे 60 वर्षीय सिराजन पत्नी हबीबुर्रहमान अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच नगर निगम की कूड़ा गाड़ी का चालक गाड़ी बैक कर रहा था। इस दौरान गाड़ी का पहिया सिराजन के ऊपर चढ़ गया। जिसके चलते सिराजन की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद महिला के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हंगामा किया। नगर निगम के कुछ पार्षद मृतका के परिजनों से मिले। पार्षदों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। उधर, नगर स्वास्थ्य

अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचा था, स्थानीय पार्षद और निगम के कर्मचारी द्वारा दोनों पक्षों में आपसी सहमति हो गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts