Homeन्यूज़नुसरत भरूचा ने सुनाई आपबीती

नुसरत भरूचा ने सुनाई आपबीती

-


मुंबई। नुसरत भरूचा बॉलीवुड की उन हस्तियों में शुमार हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होते हुए खुद अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाईं। नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और हाल ही वह छोरी 2 में नजर आईं। लेकिन फिर भी नुसरत को डर लगा रहता है क्योंकि जिस फील्ड में वो हैं, वहां कल क्या हो कोई नहीं जानता। नुसरूत भरूचा अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली इंसान हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की, और बताया कि कॉलेज के दिनों में पैसों की कितनी तंगी झेली। नुसरत ने कहा, बहुत पहले ही मैंने तय कर लिया था कि मैं एक महीने में कितना खर्च करूंगी। मेरी बुनियादी जरूरतें और उसके बाद जो कुछ भी बचता है, वह आॅटोमैटिकली इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स में चला जाता है। पैसा कभी मेरे अकाउंट में नहीं आता। अकाउंटेंट को निर्देश दिया जाता है कि वह पैसों को निवेश करने के लिए वेल्थ मैनेजर के पास भेजें।

नुसरत परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से काफी चिंतिंत और डरी रहती हैं। परिवार में नुसरत भरूचा की मां, पिता और दादी हैं। वह बोलीं, ह्यमैं डरी हुई हूं क्योंकि मेरे पिता 70 के करीब हैं, मेरी मां 62 की हैं और मेरी दादी 92 की हैं। वो सभी मुझ पर निर्भर हैं। मुझे बैकअप की जरूरत है, पैसे की जरूरत है जो भगवान न करे, जब कुछ हो जाए। नुसरत भरूचा ने बताया कि उनके परिवार ने बहुत ही आर्थिक तंगी झेली है, और वह खुद भी इसे झेल चुकी हैं।

वह बोलीं मैंने अपनी दुनिया छोटी कर ली है। जब मैं जुहू से जय हिंद कॉलेज जाती थी। उस समय मेरे पिताजी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, क्योंकि उन्हें अपने बिजनेस में धोखा मिला था। इसलिए, मैं उनके पैसे खर्च करवाने से बचती थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts