spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअब पत्नी की मौत के लिए करवाचौथ का व्रत रखेगा पति !

अब पत्नी की मौत के लिए करवाचौथ का व्रत रखेगा पति !

-

  • करवाचौथ वाले दिन जीजा संग फरार हुई विवाहिता के पति ने ली कसम।
  • पत्नी ने धोखा दिया, अब उसकी मौत के लिए रखेगा करवाचौथ का व्रत।

शारदा न्यूज, मेरठ। पत्नी के धोखे से आहत पति ने अब पत्नी की मौत के लिए करवाचौथ का वृत रखने की कसम खाई है। यह पहला मामला सामने आया जब एक पति ने ही अपनी पत्नी के लिए इस तरह की सौगंध खाई है।

गंगानगर के अम्हैड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की शादी दो साल पहले जॉनी क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवक ने पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ धोखा देने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। दोनों को एक डेढ़ साल का बेटा भी है। पति का कहना है करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे करवाचौथ की खरीदारी भी कराई थी। करवाचौथ वाले दिन पत्नी ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वृत भी रखा। लेकिन जब शाम के समय पति काम से वापस घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई है। साथ ही उसके डेढ़ साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई।

– घंटो इंतजार करता रहा पति

पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के वृत को लेकर पति देर रात तक अपनी पत्नी का इस उम्मीद में इंतजार करता रहा कि वह भूखी है और उसका चेहरा देखकर ही वृत खोलेगी। लेकिन घंटो इंतजार करने के बाद भी जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने पड़ौस के लोगो से पता किया। तभी आसपास के लोगो ने बताया कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ गई है। अगले दिन सुबह तक भी पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

– पति ने पत्नी की मौत के लिए वृत रखने की कसम खाई

करवाचौथ के दिन बेटे को लेकर जीजा के साथ भागी पत्नी की हरकत से आहत पति ने अब पत्नी की मौत के लिए वृत रखने की कसम खाई है। पति का कहना है वह हर साल तबतक पत्नी की मौत के लिए करवाचौथ का व्रत रखेगा जबतक उसकी सांसे थम नहीं जाती।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts