Homeउत्तर प्रदेशBaghpatदिल्ली तक अब आसान सफर: बड़ौत से दो नई ट्रेनें शुरू

दिल्ली तक अब आसान सफर: बड़ौत से दो नई ट्रेनें शुरू

-

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दिल्ली–शामली रूट पर दो नई रेलगाड़ियों का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि-“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इस क्षेत्र के यात्रियों की मांग को पूरा किया गया है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी ने दिल्ली से शामली के लिए दो नई ट्रेनों का तोहफा देकर बागपत को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पहली बार बागपत आए हैं और क्षेत्र की जनता चाहती है कि वे आगे भी जनपद में बार-बार आएं। उन्होंने बागपत की ओर से रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने से किसानों को सीधी राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि “बागपत की धरती आदरणीय चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की एक आवाज़ पर हमेशा एकजुट होकर खड़ी रही है।”उन्होंने रेलवे संपत्ति को जनता और राष्ट्र की संपत्ति बताते हुए सभी से इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखने का आग्रह किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई ट्रेनों के शुरू होने से सभी वर्गों के यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली–सहारनपुर रेल लाइन के नवीनीकरण और दोहरीकरण का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा, तथा इस मार्ग पर अक्टूबर से दो नए क्रॉसिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
रेल मंत्री ने दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल लाइन को तीन वर्षों में डबल लाइन करने की घोषणा भी की।

बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने नई ट्रेनों के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि “इन रेल सेवाओं के शुरू होने से बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और शामली क्षेत्र के यात्रियों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। यह रूट लंबे समय से उपेक्षित था, अब दिल्ली से सीधी और किफायती कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। बागपत के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं, और यह नई शुरुआत उसी दिशा में बड़ा कदम है।

नई रेलगाड़ियों का संचालन

  • ट्रेन संख्या 04496 – बड़ौत से दिल्ली शाहदरा
  • प्रस्थान: 1:43 बजे दोपहर
  • आगमन: 4:10 बजे शाम
  • ठहराव: बागपत रोड, खेकड़ा, नोली, गोकुलपुर साबोली
  • कोच: 12
  • ट्रेन संख्या 04495 – शाहदरा से बड़ौत
  • प्रस्थान: 2:16 बजे
  • आगमन: 4:38 बजे
  • ठहराव: शामली, कांधला, कासिमपुर खेरी
  • कोच: 12

इन ट्रेनों के संचालन से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा एवं शामली कस्बों को दिल्ली के लिए सीधी और सुलभ रेल सुविधा प्राप्त होगी, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्य मंत्री के.पी. मलिक ,छपरौली विधायक अजय कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक साहब सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष शुभाष गुर्जर, एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, उपसभापति रामाला शुगर मिल जयदेव सिंह , पूर्व महासचिव रालोद चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts