Home Meerut जितना काम मोदी योगी ने किया, किसी ने नहीं किया: भूपेंद्र सिंह...

जितना काम मोदी योगी ने किया, किसी ने नहीं किया: भूपेंद्र सिंह चौधरी

0

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोकसभा चुनाव में चुनावी समीक्षा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान वह सूरजकुंड रोड़ स्थित भाजपा मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से रूबरू हुए और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र भी मीडिया के समक्ष रखा।

 

खबर फटाफट : 15 April 2024 News Bulletin / Video || sharda express

 

उन्होंने कहा कि जितना काम केंद्र सरकार की मोदी और प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में किया है उतना कार्य किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अभी तक नहीं किया। चाहे वह किसानों के लिए योजना हो या फिर महिलाओं के लिए। भाजपा सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जो आगे भी पहुंचाया जाता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी ज्ञान यानि (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जबकि, जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। इसके अलावा पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। साथ ही 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा।

तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं के साथ अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। आने वाले पांच साल नारी सशक्तिकरण में भागीदारी निभाई जाएगी। बताया कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। जबकि,उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। इसके अलावा जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।

पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों के कुछ सवालों से प्रदेश अध्यक्ष बचते नजर आए। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज मेयर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here