HomeBiharनीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी की मौजूदगी...

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी की मौजूदगी में ऐतिहासिक गांधी मैदान में ली शपथ

-

Bihar: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर गुरुवार को दोपहर 11.32 बजे शपथ ली। उन्होंने पीएम मोदी की मौजूदगी में ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ली। नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ली।

 

नीतीश कुमार ने सत्यनिष्ठा के आधार पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार चुनाव में बीजेपी और जेडीयू की अगुवाई में एनडीए को 202 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था।

 

नीतीश कुमार के शपथ लेते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। नीतीश ने हाथ पकड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेता काफी देर तक एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहे।

सम्राट चौधरी ने शपथ ली

 

सम्राट चौधरी ने शपथ ली

सम्राट चौधरी ने ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सम्राट चौधरी ओबीसी कुशवाहा समुदाय से आते हैं। इसके बाद लखीसराय सीट से जीते और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से आते हैं।

विजय सिन्हा भी बरकरार

विजय सिन्हा

पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद से इस बार बदलाव कर कोई नया चेहरा लाया जा सकता है। विजय सिन्हा ने आरएसएस में भी अच्छे संपर्क माना जाता है। विजय सिन्हा ने कांटे की लड़ाई में लखीसराय में अपनी सीट बरकरार रखी थी और ये संकेत दिया था कि प्रभावशाली भूमिहार समुदाय में आते हैं।

इसके बाद विजय कुमार चौधरी, बृजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल ने भी शपथ ली। नीतीश की पुरानी सरकार में रहे कैबिनेट मंत्रियों में ज्यादातर अपना पद बरकरार रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल, सुमन, सुनील कुमार ने भी मंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश की नई सरकार में अकेले अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर जमा खान ने शपथ ली। नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर मंत्रियों का बंटवारा है।

 

 

श्रेयसी सिंह भी बनीं मंत्री

बिहार की नई सरकार में महिला चेहरे के तौर पर श्रेयसी सिंह को भी जगह मिली है। वो शूटर रही हैं। श्रेयसी सिंह ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता था। श्रेयसी सिंह के पिता दिग्विजय सिंह और मां पुतुल कुमारी बांका से सांसद रही हैं। श्रेयसी सिंह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. श्रेयसी सिंह दूसरी बार जमुई से विधायक बनी हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts