HomeTrendingटिनशेड में पड़ी मिली नौ महीने की मासूम

टिनशेड में पड़ी मिली नौ महीने की मासूम

-

घर के पास रातभर तड़पड़ी रही, रात दो बजे से लापता थी


गोरखपुर। नौ महीने की मासूम बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत के पास टिनशेड में बेहोश मिली। सुबह खेत जा रहे किसानों ने देखा तो हड़कंप मच गया। बच्ची के आधे कपड़े उतरे हुए थे। शरीर से खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

बच्ची की मां ने कहा कि देर रात करीब 2 बजे बच्ची बिस्तर से गायब थी। हम लोगों ने रातभर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह लगभग 6 बजे खेत में बच्ची के मिलने की जानकारी मिली। मामला शनिवार सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र का है।

बच्ची की मां ने कहा कि रात को करीब 2 बजे के समय जब मेरी नींद खुली, तब मैंने देखा कि मेरी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद हमनें बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। वह वह हमें खेतों के पास सीवाने में मिली। मेरी बच्ची केवल 9 महीने की है और उसके साथ बहुत गलत काम हुआ है। उसका ब्लीडिंग अभी तक नहीं रुका है। हमें नहीं पता कि वह कौन है और कहाँ का रहने वाला है। हमने उसे देखा नहीं है। अगर देखा होता तो हम उसे छोड़ते नहीं।

गांव में तनाव और हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अकालु और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाने के लिए कि रात में बच्ची को वहां कौन लेकर आया, पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बच्ची घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ, इसकी हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts