HomeJammu and Kashmir Newsपहलगाम पहुंची एनआइए की टीम

पहलगाम पहुंची एनआइए की टीम

-

– गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि।


पहलगाम। मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

 

 

इस बीच हमलावरों की तलाश तेज हो गई है। आर्मी के साथ साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च आॅपरेशन में साथ है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ साथ स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ ने ली है।

 

ताजा जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर से लौटने के बाद शाम 6 बजे सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर से लौटने के बाद सीसीएस की बैठक होगी।
इस बीच प्रधानमंत्री एनएसए अजीत डोभाल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से जानकारी ले रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल इस बड़े आतंकी हमले की समीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को पूरी घटना की जानकारी दी गई।

 

शीर्ष सूत्रों के अनुसार इस हमले में आतंकियों को लोकल सपोर्ट मिला हुआ था। इस हमले के पीछे 4 विदेशी आतंकियों का हाथ था। सुरक्षा बल हालात पर नजर रखे हुए हैं। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बैसरन, पहलगाम और अनंतनाग के इलाकों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts