HomeJammu and Kashmir Newsआतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी

आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी

-

  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई
  • जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलावर को हुए आतंकी हमले में लगभग 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले के बाद आज यानी बुधवार को इस वीभत्स हत्याकांड में शामिल 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए हैं।

 

इस वीभत्स आतंकवादी हमले में आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के शामिल होने का संदेह है। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में चीन के राजदूत शू फेइहांग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस बर्बर आतंकी हमले की निंदा की है। चीन ने कहा-पहलगाम में हुए आंतकी हमले से वो स्तब्ध है, हम सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ है।

चीन के राजदूत फेइहांग ने एक्स पर लिखा : पहलगाम में हुए हमले से स्तब्ध हूं और इसकी निंदा करता हूं। पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति। सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था, हमारा इससे (हमले) से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं। साथ ही उन्होंने उल्टा इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

भारत के खिलाफ उगला जहर

उन्होंने कहा था-दिल्ली में जो हुकूमत है, उसके खिलाफ बगावत हुई पड़ी है। ये घर में पनपा हुआ है। लोग हक मांग रहे हैं। इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। उन्होंने आगे कहा-भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts