कैराना: दूसरे दिन भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, चिंता बढी

Share post:

Date:

कैराना: दूसरे दिन भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, चिंता बढी

 

 


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

 

कैराना। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई हैं। वहीं प्रशासन व केंद्रीय जल आयोग की टीम लगातार यमुना किनारों पर निगरानी कर रही है।

 

दरअसल लगातार बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों पानी प्रतिदिन यमुना नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिस कारण बुधवार सुबह 11 बजे यमुना नदी का जलस्तर 232. 22 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 231.50 मीटर पर हैं। जिसके चलते यमुना नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं हैं। वहीं यमुना नदी के लगातार दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। यमुना किनारे मौजूद किसानों की सभी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई है।

 

वहीं इसके अलावा बुधवार सुबह 7 बजे 1 लाख 90 हजार, 9 बजे 1 लाख 53 हजार, 10 बजे 1 लाख 42 हजार व 11 बजे 1 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया। यमुना में छोड़ा गया पानी शाम तक कैराना यमुना नदी तक पहुंचेगा। जिसके बाद जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई गई हैं। वहीं लगातार यमुना के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन के साथ ही केंद्रीय जल आयोग की टीम भी अलर्ट हो गई हैं। सभी अधिकारी यमुना किनारे पर तैनात रहकर यमुना की स्थिति की जानकारी ले रहें हैं तथा यमुना किनारे गांवों की निगरानी करने के साथ ही किसानों व ग्रामीणों को यमुना से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

मकर संक्रांति पर मां बगलामुखी मंदिर साकेत में हुआ पूजन, अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन

- मकर संक्रांति का त्योहार भगवान सूर्य की पूजा के...

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार की...

धूप निकलने से लगा हाड़ कंपाने वाली ठंड पर ब्रेक

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कड़ाके की ठंड और कोहरे के...

महाकुंभ में लगी है कैदियों द्वारा तैयार खेल उत्पादों की प्रदर्शनी

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बने खेल...