Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसुहागरात पर दुल्हन को छोड़ भागा दुल्हा, थाने में गुमशुदगी दर्ज

सुहागरात पर दुल्हन को छोड़ भागा दुल्हा, थाने में गुमशुदगी दर्ज

-

– शादी को हुए थे दो दिन, घरवालों ने कराई गुमशुदगी दर्ज।

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नीविया में शादी के दो दिन बाद युवक लापता हो गया। उसके परिवार के लोग चिंतित हैं। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया कि गांव नीविया निवासी गंगादयाल (25) की शादी 3 जुलाई को हुई थी। गंगादयाल की बरात बदायूं जनपद के उसैत थाने के गांव करीमनगर गई थी। वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद 4 जुलाई को युवक अपनी दुल्हन सीमा को विदा कराकर लाया।

परिवार में दुल्हन के आगमन की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। 5 जुलाई को तमाम रिश्तेदार लौट गए। गंगादयाल भी शाम के समय खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसकी दुल्हन भी कमरे में गई। कुछ देर के बाद युवक कहीं चला गया। नई नवेली दुल्हन काफी देर इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

नई नवेली दुल्हन ने यह जानकारी परिवार के लोगों को रात में ही दी। परिवार के लोग उसे इधर-उधर तलाशते रहे। उसके कपड़े भी घर में ही थे। वो केवल अंडरगारमेंट ही पहने था। परिवार के लोग भी युवक के अचानक लापता होने से परेशान हो गए।

परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस के प्रभारी चंचल सिरोही को दी। पुलिस ने युवक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts