Homemausamबूंदाबांदी के बीच शीतलहर में हुई नये साल की शुरूआत, मेरठ में...

बूंदाबांदी के बीच शीतलहर में हुई नये साल की शुरूआत, मेरठ में ठंड से कांपे लोग

-

– रात का पारा 1.6 डिग्री गिरा, दिन में ठंड से कांपे लोग, धूप के पूरा दिन नहीं हुए दर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नए साल के पहले दिन गुरुवार को मेरठ में कड़ाके की ठंड के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। बुधवार को दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

 

 

बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। सुबह के समय कोहरा अपेक्षाकृत जल्दी छंट गया, लेकिन दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। शाम होते-होते शीतलहर का असर और तेज हो गया। कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। घने कोहरे और प्रदूषण की मोटी परत के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ।

गुरूवार सुबह कोहरा तो नजर नहीं आया, लेकिन आसमान में घटा के बीच शीतलहर ने अपना पूरा प्रकोप दिखाया। दोपहर में करीब एक बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया। लेकिन उम्मीद के अनुसार बारिश न होने से ठंड में तो बढ़ोत्तरी नजर आई, लेकिन प्रदूषण कम नहीं हुआ।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts