HomeASTROLOGYमूलांक सात वालों का दिल कभी मत दुखाना || Numerological Meaning Of...

मूलांक सात वालों का दिल कभी मत दुखाना || Numerological Meaning Of 7 – Numerology Number 7

-

मूलांक सात वालों का दिल कभी मत दुखाना

शिखा सक्सेना, ज्योतिषाचार्य। सात मूलांक वाले लोग बहुत सच्चे और ईश्वर के करीब होते हैं इसलिए इनके साथ कुछ भी ग़लत बोलते समय सावधान हों जाएँ क्योंकि अगर गलती से इनका आप दिल दुखा देते हैं तो परिणाम ख़राब हो सकते हैं ।

सात मूलांक वाले लोग हर बात और हर काम को बड़ी गहराई से करते हैं । ये लोग बहुत तार्किक, बुद्धिमान और धार्मिक होते हैं । इसलिये नामचीन वैज्ञानिक, लेखक ,संत और ज्योतिष इसी नंबर के होते हैं । ये जिस भी बात के पीछे पड़ते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं । कुल मिलाकर ये बाल की खाल निकालने वाले होते हैं । अगर ये जासूसी को करियर बनाये तो अच्छे जासूस बन सकते हैं।

 

 

गहराई से हर बात सोचने के कारण मूलांक सात के लोगों को अकेले और सवतंत्र रहना पसंद होता है इस कारण इनके वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं ।

ज़्यादा सोचने के कारण मूलांक सात के लोगो को निर्णय लेने में कठिनाई होती है। दिनभर सोचते रहने के कारण ये आलस के शिकार भी होते हैं और कई बार अपनी बात मनवाने कई बार झगड़ा भी कर लेते हैं ।

मूलांक सात के लोग आध्यात्मिक होते हैं । धार्मिक कार्यों में रुचि लेने के कारण ये पैसा जोड़ नहीं पाते हैं।

ये लोग बहुत इमोशनल और दयालु भी होते हैं। इस लिए बार-बार धोखा भी खाते हैं । इन्हें साझेदारी में व्यवसाय करने से बचना चाहिए ।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, लेखन, ज्योतिष, टीचिंग और मनोविज्ञान में ये लोग करियर बना सकते हैं ।
महेंद्र सिंह धोनी, हेमा मालिनी, एलेन मस्क आदि कई दिग्गज मूलांक सात के हैं।

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
– ओवर थिंकिंग से बचें और मैडिटेशन करें जो मूलांक सात वालों के लिए बेहद जरूरी है।
– ⁠गणेश भगवान की उपासना करें,
– ⁠भावुकता से दूर रहें ।
– ⁠दूसरों की सलाह भी मानें ।
– ⁠आलस से बचें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts