HomeTrendingरुपयों के लेनदेन में भतीजे ने चाचा को गोली मारी, मौत

रुपयों के लेनदेन में भतीजे ने चाचा को गोली मारी, मौत

-

55 लाख के लेनदेन विवाद में हुई वारदात, खुद डायल 112 पर हत्या की सूचना दी


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्वार्सी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 55 लाख रुपये के बकाया को लेकर हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू ने कुछ समय पहले अपने भतीजे कृष्णकांत उर्फ मलुआ शर्मा से 55 लाख रुपये उधार लिए थे। कृष्णकांत लंबे समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन बृजमोहन रकम नहीं लौटा पा रहे थे।

रुपए वापस न मिलने से नाराज कृष्णकांत ने बृजमोहन के खेत को जोतना शुरू कर दिया। जब बृजमोहन को इसकी जानकारी हुई, तो वे खेत पर पहुंचे और भतीजे द्वारा खेत जोते जाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद बढ़ने पर कृष्णकांत ने फायरिंग कर दी, जिसमें बृजमोहन को गोली लगी। गोली लगने से बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्णकांत ने खुद 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसका चाचा के साथ झगड़ा हुआ था और उसकी मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts