Homeउत्तर प्रदेशMeerutलापरवाही: एक माह से लटक रहा मौत का पोल

लापरवाही: एक माह से लटक रहा मौत का पोल

-

  • गंगानगर में डिवाइडर पर आंधी में टूटे स्ट्रीट लाइट पोल को नहीं किया गया ठीक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम की लापरवाही इस कदर हावी है कि वह लोगों की जान पर बन आई है। एक माह पूर्व आयी आंधी में टूटे स्ट्रीट लाइट के पोल को निगम ने आज तक ठीक नहीं कराया और सड़क पर झुके इस पोल से कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है।

गत माह 22 मई को तेज आंधी में शहर में तमाम पेड़, विद्युत पोल और होडिँग तथा यूनिपोल आदि टूट कर गिर गए थे। इसी आंधी में गंगानगर में आईआईएमटी कॉलेज के पास डिवाडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल भी पेड़ टूटने के साथ मुड़कर सड़क पर झुक गया। जो सड़क से लगभग छह फिट ऊपर झूल रहा है।

इस पोल से कभी भी कोई कार या बाइक सवार टकराकर दुघर्टना का शिकार हो सकता है। लेकिन हद दर्ज की लापरवाही यह है कि एक माह बाद भी नगर निगम को यह टूटा पोल नजर नहीं आया है।
जबकि इसी क्षेत्र में जहां महापौर का आवास है, तो क्षेत्रीय पार्षदों के अलावा तमाम भाजपा नेताओं और अधिकारियों का आना जाना इस मार्ग से होता है। इसके साथ ही नगर निगम का जोनल कार्यालय भी मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके इस पोल को बदलने की एक माह में भी किसी ने कोशिश नहीं की है।

क्षेत्रीय नागरिकों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि कभी भी इस पोल से दुघर्टना हुई तो सीधे नगर निगम के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। क्योंकि निगम ने यह मौत का सामान यहां लटका कर छोड़ा हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts