Homeउत्तर प्रदेशMeerutउत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में आए फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार...

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में आए फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया।

-

थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया।


अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मेरठ के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी परीक्षा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10-06-2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिनांक 10.06.2026 को राम सहाय इण्टर कॉलेज, गढ़ रोड, मेरठ में आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं सत्यापन कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में संदेह उत्पन्न होने पर गहन पूछताछ एवं सत्यापन किया गया, जिसमें पाया गया कि अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र अर्जुन बिन्द निवासी गन्नीपुर, थाना हिल्सा, जनपद नालन्दा, बिहार द्वारा वास्तविक अभ्यर्थी चन्द्रपाल सिंह पुत्र विजयवीर सिंह निवासी बहादुरपुर कासिमपुर, जलेसर देहात, थाना जलेसर, जनपद एटा के स्थान पर आधार कार्ड एवं परीक्षा एडमिट कार्ड में फोटो व विवरण एडिट कर परीक्षा देने का प्रयास किया जा रहा था। थाना नौचन्दी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संतोष कुमार उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना नौचन्दी पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 319(2), 336(2), 336(3) बीएनएस व धारा 4(1) उत्तर प्रदेश परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

संतोष कुमार पुत्र अर्जुन बिन्द निवासी गन्नी पुर थाना हिल्सा जिला नालन्दा बिहार
बरामदगी का विवरण-
1.दो आधार कार्ड,
2.कूटरचित पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड
3.मोबाइल फोन
4.एक अदद बैग

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम

1.श्रीमति प्रतिभा सिंह अति0 निरीक्षक थाना सदर बाजार केन्द्र प्रभारी परीक्षा केन्द्र राम सहाय इण्टर कॉलेज गढ रोड मेरठ
2.उ0नि0 पवन कुमार चैकिंग फिक्सिंग प्रभारी थाना नौचन्दी जनपद मेरठ
3.उ0नि0 लतौश गोतम थाना नौचन्दी जनपद मेरठ
4.है0का0 197 जसवन्त सिंह थाना नौचन्दी जनपद मेरठ
5.का0 3289 ललित पोनिया थाना नौचन्दी जनपद मेरठ

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts