थाना कोतवाली पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर पंजीकृत स्वामियों को सुपुर्द किये गये।

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा चलाये जा रहे गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके पंजीकृत स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किया गया। थाना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही की मोबाइल स्वामियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई।
बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-
1. REQ. NO. 202601030248081156 पर पंजीकृत आवेदक विजय कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी 255, संतोष कुंज, मोहकमपुर मेरठ का दिनांक 31.12.2025 को गुम हुआ मोबाइल फोन OnePlus Nord 04।
2. REQ. NO. 202605230220510595 पर पंजीकृत आवेदिका सुबही पत्नी नसीम निवासी 530, सराय बहलीम थाना कोतवाली मेरठ का दिनांक 07.06.2026 को गुम हुआ मोबाइल फोन Apple iPhone 13।
3. REQ. NO. 202511170933130017 पर पंजीकृत आवेदक नितिन वैद निवासी 58/09, प्रहलाद नगर मेरठ का दिनांक 17.11.2025 को गुम हुआ मोबाइल फोन OnePlus 09R।
4. REQ. NO. 202604200421411202 पर पंजीकृत आवेदक दिनेश कुमार पुत्र शगुन निवासी थाना कोतवाली क्षेत्र मेरठ का दिनांक 17.04.2026 को गुम हुआ मोबाइल फोन Redmi।
बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह।
2. का0ऑ0 अंकुर चौधरी।


