HomeCRIME NEWSकिठौर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को...

किठौर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को तंबाकू मुक्त रहने की दिलाई शपथ

-

मेरठ– आज कस्बा किठौर में स्थित किठौर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को तंबाकू न सेवन करने व अन्य को भी ना प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू से बने सभी उत्पादों से होने वाली बीमारियों के बारे में भी व्यापक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर ने सभी बच्चों को बताया कि हमें तंबाकू का कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए तंबाकू जानलेवा होता है। उक्त कार्यक्रम में सभी अध्यापक, अध्यापिका, जनपद सलाहकार मोहित भारद्वाज, विनय शर्मा प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts