HomeHealth newsमेरठ: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान शुरू

मेरठ: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान शुरू

-

– सीएमओ ने खिलाई पेट कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि, बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करना और शारीरिक/बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी है। इसलिए ही हर साल स्वास्थ्य विभाग 19 साल के बच्चों को इन दवाओं को खिलवाता है।

 

 

उन्होंने कहा कि, जिले में लगभग 17 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गई। यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेट के कीड़ों से निजात दिलाने के लिए एक प्रमुख पहल हैं।

उन्होंने कहा कि पेट के कीड़े मारने के लिए और बच्चों-किशोरों के स्वास्थ्य के लिए यह टेबलेट लाभदायक है। जिले में एक से 19 साल तक के 17 लाख 96 हजार 159 बच्चों-किशोरों को यह टेबलेट खिलाई जाएगी।

सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, चूरा करके, दो से तीन साल तक के बच्चों को एक गोली चूरा करके और तीन से 19 साल तक के बच्चो-किशोरों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को यह दवाई नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह दवा उन कीड़ों को मारेगी जो कीड़े हमारे खाने और आस-पास के संसाधनों से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारी आंतों को इन्फेक्शन देकर कई बार एनीमिया, कुपोषण अन्य दिमाग की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts