– हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज, समर्थकों ने शुरू किया प्रचार
शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सियासी हलचल तेज, समर्थकों ने शुरू किया प्रचार-

सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद के संभावित चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा प्रचार-प्रसार की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। गांव-गांव में बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए समर्थक माहौल बनाने में जुटे हैं। पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से भी सक्रियता दिखाई दे रही है।


