Homeउत्तर प्रदेशHastinapurनगीना सांसद चंद्रशेखर हस्तिनापुर से लड़ सकते हैं चुनाव ! सियासी हलचल...

नगीना सांसद चंद्रशेखर हस्तिनापुर से लड़ सकते हैं चुनाव ! सियासी हलचल तेज

-

– हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज, समर्थकों ने शुरू किया प्रचार

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सियासी हलचल तेज, समर्थकों ने शुरू किया प्रचार-

 

सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद के संभावित चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा प्रचार-प्रसार की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। गांव-गांव में बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए समर्थक माहौल बनाने में जुटे हैं। पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से भी सक्रियता दिखाई दे रही है।

 

 

चंद्रशेखर आजाद के संभावित चुनाव लड़ने से विभिन्न राजनीतिक दलों में भी रणनीतिक हलचल बढ़ गई है। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र सामाजिक समीकरणों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके चुनाव लड़ने से परंपरागत वोट बैंक में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

क्षेत्र के कई गांवों में उनके समर्थकों ने बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत करने का दावा किया है। युवाओं और अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए अन्य दल भी अपनी रणनीति पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

फिलहाल, आजाद समाज पार्टी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। जिस तरह से हस्तिनापुर विधानसभा में चुनावी गतिविधियां तेज हुई हैं, उससे आने वाले दिनों में यहां का सियासी पारा और चढ़ने की उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts