Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: डीएम कार्यालय में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर: डीएम कार्यालय में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

-

  • कूड़ा कलेक्शन का ठेका लेने वाली कंपनी के विरोध में दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने वाली कंपनी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। कहा कि पूर्व में कई कंपनियों सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर रख उनके वेतन का रुपए लेकर फरार हो चुकी है। चेतावनी दी कि यदि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कंपनी के वाहन शहर की गलियों में जाएंगे तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।

कचहरी में डीएम कार्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका मुदार्बाद के नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि नगर पालिका की ओर से एक निजी कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए गुरु गौहर वाल्मीकि ने बताया कि इससे पूर्व भी कई निजी कंपनियों को कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया।

उन निजी कंपनियों की ओर से नगर क्षेत्र के वाल्मीकि समाज के लोगों को काम पर रखा गया था, लेकिन कई माह तक काम करने के बाद कंपनियां कर्मचारियों का मानदेय दिए बिना चली गईं। नगर पालिका फिर से किसी अन्य निजी कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका दे रही है। आशंका जताई कि इससे सैकड़ों सफाई नायक बेरोजगार हो जाएंगे।

वाहन जब्त करने की चेतावनी

वाल्मीकि समाज के लोगों ने ठेकेदार कंपनी का पुरजोर विरोध किया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दूसरी प्राइवेट कंपनी नगर क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम करेगी तो वह उनके वाहन जब्त कर लेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कहा कि जो आरोप प्रदर्शनकारी लगा रहे हैं उनकी जांच कराई जाएगी। उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts