Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुस्लिम युवक ने भाजपा को दिया वोट, तो दबंगों ने घर पर...

मुस्लिम युवक ने भाजपा को दिया वोट, तो दबंगों ने घर पर कर दिया हमला, पढ़िए पूरी खबर

-

– युवक का आरोप है कि भाजपा को वोट दिया तो दबंगों ने घर पर कर दिया हमला।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव कुढला का है जहां के रहने वाले एक युवक ने भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट दे दिया था। इस दौरान युवक ने एक वीडियो बना लिया, सोमवार देर रात गांव के ही दबंगों ने युवक के मोबाइल में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने का वीडियो देखने के बाद उसके घर पर हमला बोलते हुए घर में रखी भारत माता की तस्वीर को तोड़ने के बाद देश के तिरंगे को फाड़ डाला और हिंदुस्तान मुर्दाबाद सहित पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जमकर मारपीट की। इसी तरह गांव के लोगों ने पीड़ित को बचाया इसके बाद पीड़ित ने मऊखास चौकी पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

 

 

कुढ़ला निवासी शब्बीर पुत्र आजम का आरोप है कि उसने 26 अप्रैल को हुए लोकसभा लोकसभा चुनाव के दौरान अपना वोट भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल को दिया था। शब्बीर ने बताया कि वोट देने के दौरान उसने एक वीडियो भी बना लिया था। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार रात करीब 8 बजे गांव के कुछ दबंगों ने उसके मोबाइल में भाजपा को वोट देने का वीडियो देख लिया। जिसके थोड़ी देर बाद दबंग शौकीन, मोमिन हैदर, रहीसुद्दीन कदीर, आरिफ, मोनिश और फरजंद उसके घर में घुस गए, और शब्बीर व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट करते हुए घर में मौजूद भारत मां की तस्वीर को तोड़ डाला और देश के तिरंगे को फाड़कर हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

 

शब्बीर का आरोप है कि समय रहते अगर गांव के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी हत्या कर सकते थे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर देश द्रोह के मुकदमे की मांग की है।

 

वही मऊ खास चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा ने कोई शिकायती पत्र न मिलने की बात कही है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts