HomeCRIME NEWSVaranasi murder: सिर कूचकर युवक की हत्या, शराब के ठेके के पीछे...

Varanasi murder: सिर कूचकर युवक की हत्या, शराब के ठेके के पीछे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

-


वाराणसी। आज सुबह शराब के ठेके के पीछे युवक का शव देख लोग सहम उठे। सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो शख्स की पहचान कर उसके परिजनों को सूचनी दी गई।

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत भेलखा गांव में देसी शराब के ठेके के पीछे बुधवार सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि, मृतक की शिनाख्त राजेश सरोज निवासी सभईपुर, शिवपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भेलखा गांव के ग्रामीण बुधवार सुबह में टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान लोगों ने शराब के ठेके के पीछे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर खून से सने चार ईंट और देसी शराब की करीब 12 खाली पाउच भी मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज शिवानंद सिसौदिया पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने में जुटे। पहचान होने के बाद परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts