HomeTrendingसांसद सांगवान ने यमुना तटबंध का निरीक्षण किया

सांसद सांगवान ने यमुना तटबंध का निरीक्षण किया

-

अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण जल्द कार्य पूरा करने के दिए गए निर्देश


बागपत। छपरौली क्षेत्र के जागोस-शबगा गांव में यमुना नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिए पत्थरों की ठोकरें (मिनी बांध) लगाने का कार्य तेजी से जारी है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निमार्णाधीन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिशासी अभियंता अनिल कुमार निमेष और बाढ़ सिंचाई विभाग के अधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यमुना किनारे बाढ़ से बचाव के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराया जाए ताकि भविष्य में ग्रामीणों और किसानों को बाढ़ की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के उपरांत, सांसद ने गांव के किसानों और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान कई किसानों ने शिकायत की कि भूमि अधिग्रहण के बावजूद उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने किसानों को अपनी भूमि की फर्द लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी, ताकि उनकी प्रक्रिया पूरी कर जल्द भुगतान कराया जा सके।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमन शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवकुश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, जगदीश शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, ओमप्रकाश पवार, रविंद्र पवार, रमेश पवार, मास्टर रामपाल पवार, राजकुमार, प्रवीण कुमार त्यागी, गंगाचरण त्यागी, कपिल त्यागी, अजय त्यागी, प्रमोद कुमार, सुनील त्यागी और सेवाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts