Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: नवजात बेटी को कूड़े के ढेर में छोड़ गई मां!, मौत

Meerut: नवजात बेटी को कूड़े के ढेर में छोड़ गई मां!, मौत

-

– मेघदूत सिनेमा के पास राहगीरों ने देख पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नवरात्र के पहले ही दिन एक नवजात बच्ची का शव मिला है। एक बेदर्द मां बच्ची को कचरे के ढेर में फेंककर चली गई।

मेघदूत के पास नवजात बच्ची का शव कचरे के ढेर में मिला। आते जाते लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात का शव देखा इसके बाद पुलिस को बताया। सूचना पर पास ही चौराहे पर ड्यूटी दे रही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कूढ़े के ढेर में बच्ची का शव पड़ा है। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही है, आखिर बच्ची को कौन छोड़ गया है।

वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। जो भी व्यक्ति बच्ची को इस तरह कचरे के ढेर में देख रहा ह,ै तो उसके मुंह से यही निकला कि आज तो बेटियों का दिन है, देवी पूजन का दिन है और आज ही किसी ने बच्ची को छोड़ दिया। वो कैसी मां होगी जिसने यह किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts